Tuesday, December 28, 2010

04 जनवरी 2011 को चुनाव सम्पन्न, सौरभ बने अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश सचिवालय कम्प्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ का चुनाव 04 जनवरी, 2011 को सम्पन्न, सौरभ सिंह बने अध्यक्ष, शपथ समारोह 02 फरवरी को।
उत्तर प्रदेश सचिवालय कम्प्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ का चुनाव 04 जनवरी, 2011 को सम्पन्न हुआ। कुल 1159 मतदाताओं की सूची से 934 मतदाताओं ने वोटिंग की। कुल वोटिंग 80.58 प्रतिशत हुई। सौरभ सिंह ने 307 मत पाकर विजयी हुए। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह ने 295 मत पाये। इस प्रकार सौरभ सिंह ने मात्र 12 वोटों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर रूदल यादव ने 407 मत पाकर जीत दर्ज की। रूदल यादव दूसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी परमानन्द सिंह ने 314 वोट पाये। महामंत्री पद पर 340 मत पाकर विजय कुमार शुक्ला विजयी हुए। महामंत्री पद पर इनकी दूसरी पारी है। महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी लल्लन यादव ने 225 वोट पाये। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार तिवारी ने 343 मत पाये और संतोष साव ने 341 मत। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार तिवारी मात्र 2 वोट से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पर विद्यासागर पाल ने 465 मत पाकर जीत हासिल की। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को मात्र 258 वोट पाकर ही संतोष करना पडा्। आडिटर पद पर प्रेमकुमार दुबे ने 436 मत पाकर विजयी हुए। आडिटर पद के दूसरे प्रत्याशी प्रतिन मिश्र को 339 वोट मिले।
विद्यासागर पाल ने नवगठित कार्यकारिणी में सर्वाधिक मत पाने का भी रिकार्ड 465 मत पाकर बनाया। 13 सदस्यों की कार्यकारिणी में डा0 चांदनी बाला ने सर्वाधिक 447 मत पाकर जीत हासिल की, अन्य सदस्य- विमला यादव-330, संदीप श्रीवास्तव-320, संदीप राय-313, राम बहादुर यादव-309, कमल कुमार-301, धनंजय मौर्या-299, राम बेलास-293, मेराज अहमद-283, इंस्पेक्टर सिंह भदौरिया-281, चित्रगुप्त-280, सुभाष सिंह-277, राजेश कुमार यादव-271 वोट पाकर निर्वाचित हुए।
सौजन्य से - अखिलेश कुमार श्रीवास्तव

Monday, November 8, 2010

प्रकाश पर्व दीपावली

प्रकाश पर्व दीपावली (05 नवम्बर, 2010) पर समस्त सचिवालय अधिकारियों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई : अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी











Monday, October 18, 2010

विजय दशमी 2010


लंकेश के मारे जाने पर असत्य की हार, सत्य की विजय''
विजय दशमी के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।

Wednesday, August 11, 2010

अनुसरण करने योग्य



अच्छे कर्मचारी बनने के लिए इन्हें अपनायें
व्‍यवहार
व्‍यक्ति सबसे पहले अपने व्यवहार से जाना जाता है। अगर उसके पास काम करने का हुनर है, लेकिन वह व्यवहार कुशल नहीं है तो लोग उससे ठीक ढंग से घुलमिल नहीं पायेंगे। इसलिए जरूरी है खुद में कुछ खास तरह की खूबी पैदा करने की। जो कार्यस्थल पर न सिर्फ आपको सबसे आगे रखने में मददगार हो बल्कि उससे आपका व्यक्तित्व भी निखर उठे।
कार्य के प्रति लगन
प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात ने कहा है कि पानी में डूबते हुए किसी इंसान को हवा की जितनी इच्छा होती है उतनी ही इच्छा इंसान को अपने काम में दिखानी चाहिए। तात्पर्य यह है कि व्यक्ति को अपने काम में रम जाना चाहिए। अगर आप में भी काम को लेकर इतनी ललक और लगन पैदा हो जाए तो आपकी तरक्की होने से कोई नहीं रोक सकता।
जिम्मेदारी
अगर आपमें जिम्मेदारी लेने का हुनर है और आप चुनौती लेने का माददा रखते हैं तो आप कोई भी काम बडी् आसानी से कर सकते हैं। जिम्मेदारी लेने से कार्यस्थल पर आपकी अलग छवि बनती है। यहां आप यह ध्यान रखें कि‍ि जिम्मेदारी सिर्फ लेना ही बडी् बात नहीं होती है बल्कि उसे निभाना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए जब कभी जिम्मेदारी लेने का मौका मिले उसे बिना गवांए स्वीकार करें और जुट जाएं उसे पूरा करने में।
कडी् मेहनत
काम कोई भी हो उसे हल्के में न लें। याद रखे कभी कभी बहुत आसान लगने वाला काम भी आपको मुश्किल में डाल सकता है। इसलिए जब आपको किसी काम की जिम्मेदारी दी जाए उस पर वर्क आउट करें। कभी भी आत्मविश्वासी न बनें। कडी् मेहनत करने वालों की हर जगह मांग होती है। इसलिए आलस और टालू रवैया न अपनाएं। ध्यान रहे कि आपकी मेहनत सही काम के लिए और सही समय पर की गई हो अन्यथा उसका कोई महत्व नहीं।
वचनबद्धता
अपने काम में कमिटमेंट को वरीयता दें। आप किसी से भी कुछ प्रॉमिश करें उसे हर हाल में निभाएं। अपनी बातो में निष्ठा लाएं। यहॉ निष्ठा से यह तात्पर्य है कि भले ही उस कमिटमेंट को निभाने में आपका नुकसान ही हो लेकिन यह आपका फर्ज है कि उस कमिटमेंट को पूरा करें। वचनबद्धता में ही एक और चीज आती है वह है बुद्धिमत्ता। बुद्धिमत्ता यानी आप उसी काम के लिए कमिट करें जिसे आप निभा पाऍं। इस तरह निष्ठा और बुद्धिमत्ता कमिटमेंट के दो आधार हैं और यह आधार और मजबूत तभी होगी जब आप इसे पूरी शिददत के साथ निभाऍंगे।
चरित्र
चरित्र व्यक्ति के लिए बहुत ही अनमोल होता है। अगर चरित्र एक बार चला गया तो लाख कोशिश की जाए वह फिर से वापस नहीं मिलता। इसलिए कोई भी वह कार्य जिससे आपके चरित्र पर उंगली उठे, उससे दूर रहें। जार्ज वाशिंगठन ने कहा है कि मै चाहता हूँ लोग मुझे एक ईमानदार आदमी के रूप में जानें जो मेरे लिए किसी भी ओहदे से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए चरित्र को लेकर हमेशा सतर्क रहें। लोगों में आपकी विश्वसनीयता बनी रहें इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी छवि को स्पष्ट रखें। कभी भी झूठ का सहारा न लें। याद रखें एक चरित्रवान व्यक्ति हर कहीं इज्जत पाता है।
विनम्र बनिए
अगर आपको लग रहा है कि आपके साथ पक्षपात हो रहा है या किसी प्रकार का अन्याय हो रहा है तो अपना पक्ष विनम्रता से रखिए। क्रोधित न हों और न ही बेवजह किसी पर चीखें-चिल्लाएं। अपना पक्ष शान्ति से रखें। थोडा् धैर्य रखिए और जब गुस्सा शांत हो तो बात कीजिए। कुछ समय बाद भी अगर आपको यही महसूस होता है, स्थितियों में बदलाव नहीं होता है तो मूल्यांकन कीजिए सह‍कर्मियों से चर्चा करें। देखें आपकी बात का समर्थन कितने लोग करते हैं। इसके बाद जो उचित लगे वह करें।
एक बेहतर कर्मचारी बनने के लिए इन बातों का अनुसरण करना होगा। ये बातें हैं तो बहुत ही मामूली, लेकिन जो इन्हें अपने रोजमर्रा की जिन्दगी में उतार लेगा, उसका कैरियर तो आगे बढे्गा ही, लोग उसकी तारीफ भी करेंगे।

खबरों में सचिवालय














































































































































































































































































































हिन्दुस्तान 10.11.२०१०





















अमर उजाला दिनांक : 29 अक्टूबर, 2010, पृष्ट-4
शिवगोपाल अध्यक्ष व संजय ऑडिटर बने
लखनऊ। उप्र सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के चुनाव में शिवगोपाल अध्यक्ष व संजय शुक्ला ऑडिटर चुने गए हैं। गुरुवार को हुए चुनाव में शिवगोपाल को 276, जवाहर लाल को 141, सत्यप्रकाश पंखा को 104 तथा कामता प्रसाद को 17 वोट मिले। आडीटर पद पर संजय को जहां 300 वोट मिले, वहीं इस पद पर महावीर प्रसाद को 188 तथा राजेश अग्रवाल को 48 वोट हासिल हुए। कार्यकारिणी के लिए शिवशंकर द्विवेदी, आनंद राय, शशिकांत शुक्ला, अरविंद प्रधान, मनोज कुमार सिंह ,अर्जुन देव भारती तथा संजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। विधान भवन के कक्ष संख्या 80 में कुल 615 वोटरों में से 542 ने वोट डाले। नई कार्यकारिणी जल्द अपने बीच से ही संघ के सचिव का चुनाव करेगी।
दैनिक जागरण दिनांक 06 अक्टूबर, पृष्ट-11
मतदाता सूची जारी लखनऊ : सचिवालय टंकक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संघ के महामंत्री विजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। कर्मचारियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। कर्मचारी मुख्य भवन में रीतेश लोधी व चित्रगुप्त, बापू भवन में अनिल तिवारी, विकास भवन में संजीव कुमार कनौजिया, बहुखण्डी में संजय सिंह व मुश्ताक अली, एनेक्सी व योजना भवन में विक्रम सिंह और नवीन भवन में राजेश कुमार व शैलेंद्र कुमार के समक्ष आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।













































































दैनिक जागरण में 22 सितम्बर, 2010 पृष्ठ-11
निजी कम्प्यूटर खरीदने के लिए भी भविष्य निधि से अग्रिम
लखनऊ, 21 सितम्बर (जाब्यू) : राज्य सरकार ने निजी कम्प्यूटर खरीदने के लिए राज्य कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते से अग्रिम धनराशि स्वीकृत करने का फैसला किया है। अभी तक भविष्य निधि खाते से केवल मोटर साइकिल, स्कूटर, मोपेड, रेफ्रीजरेटर, रूम कूलर, कुकिंग गैस, कनेक्शन, टेलीविजन सेट के लिए ही यह सुविधा अनुमन्य थी। प्रमुख सचिव वित्त अनूप मिश्र ने गत दिवस एक आदेश जारी करके इसमें निजी कम्प्यूटर को भी शामिल कर लिया है। इसके लिए समूह ग और ख के ऐसे कर्मचारी जिनका पे बैंड 14,880 है पात्र होंगे। छठवें वेतन आयोग के लागू होने से इस सीमा के अन्तर्गत सभी कर्मचारी आ गये हैं इसलिए सभी को इसका लाभ मिलेगा। सचिवालय संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है।
अमर उजाला दिनांक -18 सितम्बर, 2010
रिटायरमेंट के फायदे 20 साल की नौकरी पर ही
1 जनवरी 06 से 8 दिसंबर 08 तक रिटायर हुए लोगों को मिलेगा लाभ
लखनऊ। प्रदेश सरकार उन कर्मचारियों को भी 20 साल की नौकरी पर सेवानिवृत्ति के सभी लाभ देगी, जो एक जनवरी 2006 से 8 दिसंबर, 2008 के बीच रिटायर हुए हैं। अब तक इन पर 33 साल की नौकरी कर लेने पर ही सेवानिवृत्ति के पूरे लाभ दिए जाने की शर्त लगी है। वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द इसे कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा। इससे लगभग 30 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। दरअसल, प्रदेश में जब छठा वेतनमान लागू हुआ तो सरकार ने पूरे सेवाकाल में 20 साल की नौकरी पर ही पूर्ण पेंशन व ग्रेच्युटी व अन्य सुविधाएं देने का निर्णय किया। पहले यह अवधि 33 साल की थी। व्यवस्था में बदलाव का फैसला 8 दिसंबर 2008 को या इसके बाद रिटायर हुए लोगों पर तो लागू हुआ, लेकिन एक जनवरी 2006 से 8 दिसंबर 2008 के बीच सेवानिवृत्त होने वालों पर 33 साल की अवधि पूरी करने की शर्त लगी रही।


















सचिवालय कर्मचारियों को अब बेवजह वापस नहीं कर पायेंगे विभाग









लखनऊ, 7 अगस्त। प्रदेश शासन ने सभी विभागों से सचिवालय कर्मचारियों के अकारण लौटाए जाने पर रोक लगा दी है। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विजय शंकर पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होनें कहा है कि इससे उनके वेतन भुगतान और तैनाती में कठिनाई आती है। यदि किसी विभाग अपने किसी कर्मचारी से कोई शिकायत है तो वह पहले उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे। यदि कर्मचारी का लौटाना अनिवार्य हो तो उसके तबादले की सिफारिश की जाय जिससे उसका किसी और विभाग में तबादला कर दिया जाएगा। सभी प्रमुख सचिवों और सचिवों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि इसका कडा्ई से पालन किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कर्मचारी के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड्ता है।
महंगाई भत्ते के संबंध में वित्त विभाग ने जारी किया शासनादेश रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा पूरा डीए लखनऊ: 21 जुलाई (अमर उजाला ब्यरो)। राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले 8 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते के संबंध में वित्त विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जिन कर्मचारियों की सेवायें इस शासनादेश के जारी होने की तारीख से पहले समाप्त हो गईं हो अथवा जो कर्मचारी एक जनवरी 2010 से 19 जुलाई 2010 के बीच रिटायर्ड हो गए हों अथवा छह माह के अंदर सेवा निवृत्त होने वाले हों उनको महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। प्रमुख सचिव वित्त अनूप मिश्र द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि एक जनवरी 2010 से 31 जुलाई 2010 तक की देय राशि पर आयकर एवं सरचार्ज काट कर भविष्य निधि खाते में जमा होगी। इस राशि को एक अगस्त 2010 से जमा माना जाएगा और इस तारीख से उक्त धनराशि पर ब्याज भी मिलेगा। इस प्रकार भविष्य निधि खाते में जमा की गई धनराशि 31 जुलाई 2011 तक कार्मिक के खाते में जमा होगी। इसे कुछ मामलों में छोड़कर 31 जुलाई 2011 से पहले निकाला नहीं जा सकता है। जिनका भविष्य निधि खाता नहीं खुला है उनको देय अवशेष नेशनल सेविंग सार्टीफिकेट के रूप में मिलेगा, किंतु धनराशि के जिस अंश का सर्टिफि केट उपलब्ध न हो वह उसे नकद दी जाएगी।
राज्यकर्मियों का डीए आठ फीसदी बढ़ा (अब मिलेगा 35 प्रतिशत महंगाई भत्ता) लखनऊ: 20 जुलाई (अमर उजाला ब्यरो)। यूपी सरकार ने 16 लाख राज्यकर्मियों और शिक्षकों के लिए सोमवार को महंगाई भत्ते (डीए) का ऐलान कर दिया। उन्हें अब आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 35 प्रतिशत डीए मिलेगा। स्वीकृत महंगाई भत्ता एक जनवरी 2010 से देय होगा। वित्त विभाग के मुताबिक महंगाई भत्ते की एक जनवरी से 31 जुलाई-10 तक की देय धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। इसका नगद भुगतान अगस्त 2010 के वेतन के साथ एक सितंबर 2010 से देय होगा। इस निर्णय से राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण, एवं प्राविधिक संस्थाओं के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, नगर निकायों तथा यूजीसी वेतनमानों से आच्छादित शिक्षकों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 1635.5 करोड़ का सालाना खर्च आएगा।



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































सुझाव दें ! कैसा हो आपका अपना कोना

सचिवालय के सभी प्रबुद्ध एवं जागरूक कार्मिक इण्टरनेट से वाकिफ है, इण्टरनेट की अ‍हमियत हमारे जीवन में इतनी अधिक हो गयी है कि आज इण्टरनेट हमारे जीवन का अंग बन गया है। नई-नई सूचनाये इसके माध्यम से अतिशीघ्रता से हमें प्राप्त हो जाती हैं। ग्लोबलाइजेशन होने के बावजूद इण्टरनेट पर सचिवालय कार्मिकों का अपना कोई कोना नहीं था, जिसके माध्यम से अपनी अभिरूचियों/विचारों को लिपिबद्ध करके अपनों तक पहुँचा सके, अद्यतन जानकारियों को एक-दूसरे से बता सकें। आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आप सभी की सुविधा के लिए इण्टरनेट पर सचिवालय दर्पण (http://sachiwalayadarpan2010.blogspot.com/) प्रस्तुत किया जा रहा है।
इति‍हास में उत्तर प्रदेश सचिवालय के ऐतिहासिक/स्वर्णिम पृष्ठों को आईटी की दुनिया में सहजने तथा कार्मिकों के अवलोकनार्थ सचिवालय दर्पण को इण्टरनेट पर आप सभी के लिए, आप सभी के सहयोग से प्रस्तुत करने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है, सचिवालय परिसर की सम्पूर्ण जानकारियां इसमें समाहित हो सके इसके लिए आवश्यकता होगी उन जागरूक सचिवालय कार्मिकों के सहयोग की और सचिवालय के ऐसे वरिष्ठ अनुभवीजनों की जिनके जहन में सचिवालय का अतीत इतिहास बनकर छिपा है और सचिवालय का अतीत जो इतिहास होगा आने वाली पीढी के लिए,
आइये मिलकर बढायें इस ओर एक कदम ..................
प्रस्तावित विषय जिन्हे मुख्यरूप से संकलित करने की योजना है:-
1. सचिवालय का प्राचीन इतिहास
2. सचिवालय प्रशासन विभाग का कार्य-क्षेत्र
3. सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख की फोटो एवं संदेश/दिशा-निर्देश
4. सचिवालय सेवा के समस्‍त संवर्ग की वरिष्ठता सूची/ तैनाती की वर्तमान स्थिति
5. सचिवालय के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन की नियमावली एवं वर्तमान पदाधिकारियों के नाम
6. सचिवालय के मान्यता प्राप्‍ता खेल संगठन की नियमावली एवं वर्तमान पदाधिकारियों के नाम
7. सचिवालय सेवा के अधिकारियों को प्रदत्त सी0यू0जी0 नम्बर
8. सचिवालय अधिकारी/कर्मचारियों की साहित्यिक गतिविधियां
9. अन्य क्षेत्र में चर्चित सचिवालय अधिकारी/कर्मचारी
10 शासनादेश/नियमावलियां
11. अन्य महत्वपूर्ण सूचनायें
इसके अतिरिक्त ऐसे विषय जिन्हे आप सम्मिलित कराना चाहते है, उन्हें sachiwalayadarpan 2010@gmail.com पर भेज सकते है, ताकि आपके सुझाये गये अमूल्य विषयों को भी सचिवालय दर्पण (http://sachiwalayadarpan2010.blogspot.com) में सम्मिलित किया जा सके। साथ ही सचिवालय के समस्त कर्मचारी/खेल संगठनों के पदाधिकारियों के संज्ञान में लाना चाहूँगा कि सचिवालय दर्पण में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री की जीवनी एवं फोटो भी पोस्ट करने की योजना है। इसलिए सचिवालय दर्पण हेतु जीवनी एवं एक पासपोर्ट साइज की फोटो स्कैन करके सचिवालय दर्पण की उपर्युक्त वर्णित ई-मेल पर भेजने का कष्ट करें।
सम्पर्क सूत्र :
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव

sachiwalayadarpan 2010@gmail.com
9450004302