कौन है गजटेड अफसर
राज्य सरकार की ओर से जिनका गजट नोटीफिकेशन होता है, वह अधिकारी गजटेड (राजपत्रित अधिकारी) होते हैं।
कौन-कौन से पद गजटेड है-
आईएएस, आईपीएस,आईएफएस, पीसीएस व पीपीएस, एलाइड आईएएस व एलाइड पीसीएस सर्विसेज के अधिकारी गजटेड होते हैं। इसके साथ श्रेणी दो के वेतनमान पाने वाले अधिकारी भी गजटेड अधिकारी होते है जैसे बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सीएमओ, सरकारी अस्पतालों के डाक्टर, आयुर्वेद कालेज के शिक्षक, सरकारी डिग्री, आर्टस कालेज, इण्टर कालेज व प्राचार्य, अन्य राजकीय संस्थानों के प्रवक्ता और बाद में तहसीलदार, बीडीओ अन्य सरकारी अभियंत्रण विभागों में कार्यरत सहायक अभियंता और इससे ऊपर के अभियन्ताओं को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया गया है। कारपोरेशन व निगम के सहायक व अधिशासी अभियंता इस परिभाषा में शामिल नहीं हैं
जिम्मेदारी-
राजपत्रित अधिकारी के अधीन कई अराजपत्रित अधिकारी (नान गजटेड) काम करते हैं। राजपत्रित अधिकारी की जिम्मेदारियां अधिक होती है।
Posted by : अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी