सचिवालय के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन

उत्तर प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
द्वारा 25 जुलाई, 2011 को वार्षिक अधिवेशन के अवसर
पर ''पेंशनर्स परिकल्प'' पत्रिका के प्रथम अंक का
विमोचन किया गया।

Posted  By
Akhilesh Kumar Srivastava
S/o Freedom Fighter Late Sri G.S.Srivastava
Creator & Co-ordinator
"SACHIWALAYA DARPAN"
http://sachiwalayadarpan2010.blogspot.com/
January 08, 2011; 2.45PM

उ0प्र0 सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को
15 नवम्बर, 2010 को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग
श्री विजय शंकर पाण्डेय द्वारा शपथ दिलाई गई।
शपथ लेते नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शिव गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द प्रधान व अन्‍य
Posted  By
Akhilesh Kumar Srivastava
S/o Freedom Fighter Late Sri G.S.Srivastava
Creator & Co-ordinator
"SACHIWALAYA DARPAN"



         उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ  सचिवालय कर्मियों की मांगें पूरी
      होंगी : मुख्य सचिव

लखनऊ में मंगलवार (17 नवम्बर, 2008) को विधान भवन के तिलक हाल में
सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्त
 लखनऊ, 18 नवम्बर (जाब्यू) : मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को सचिवालय संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और यह भरोसा भी दिलाया कि सचिवालय कर्मियों की मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। विधानभवन के तिलक हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव ने कहा कि मायावती सरकार समाज के सभी वर्गो का कल्याण चाहती है और अपनी इस सोच के चलते ही वह कर्मचारियों की मांगों को लम्बित रखने के बजाय उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना चाहिये। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने यकीन दिलाया कि कर्मचारी पूरे मनोयोग से काम कर सरकारी कामकाज की गति को और बढ़ायेंगे ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक जल्द से जल्द पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कुंठित तभी होता है जब उसकी मांगों पर शासन ध्यान नहीं देता। सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए इस बात के लिए बधाई दी कि उनका ध्यान कर्मचारियों की मांगों की तरफ गया।