Saturday, January 28, 2012

सुभाष जयन्ती 23 जनवरी 2012 पर पुस्तक 'आत्म मंथन' का विमोचन

सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में नेताजी की जयन्ती पर हुआ काव्य पाठ एवं पुस्तक आत्म मंथन का विमोचन

सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के सहयोग से 23 जनवरी, 2012 को बापू भवन के सभाकक्ष में नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की 115वीं वर्षगांठ बडी धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संस्थापक एवं लखनऊ के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. (श्री) गौरीशंकर श्रीवास्तव के पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की पुस्तक 'आत्म मंथन' लेख संग्रह भाग-1 का विमोचन ख्यातिलब्ध, सचिवालय साहित्य सितारे एवं वरिष्ठ साहित्यकारों क्रमश: सर्वश्री विजय प्रसाद त्रिपाठी, महामंत्री राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, घनानन्द पाण्डेय 'मेघ', हरि प्रकाश अग्रवाल 'हरि' एवं सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन, सचिव ओंकार नाथ तिवारी, सह सचिव गोपी कृष्ण श्रीवास्तव सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवगोपाल सचिव शिवशंकर द्विवेदी, राज्य कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष विजय निगम तथा राम विरज रावत कार्यक्रम संयोजक एवं नेताजी के अनुयायी की उपस्थिति में किया गया।

नेताजी के जयन्ती पर 23 जनवरी, 2012 को नेताजी के अनुयायी राम विरज रावत एवं आयोजन समिति संस्थापक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में काव्य पाठ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वश्री घनानन्द पाण्‍डेय 'मेघ' ने सरस्वती वंदना से काव्य पाठ की शुरूआत की। विजय प्रसाद त्रिपाठी, हरि प्रकाश अग्रवाल, शिवशंकर द्विवेदी, अमरेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय 'अनहद' मानस मुकुल त्रिपाठी, डा.उमेश कुमार 'आदित्य' विजय कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार मिश्रा एवं डा. चांदनी बाला की ओजपूर्ण एवं देश प्रेम की कविताओं पर हाल तालियों की गडगडाहट से भर गया।
























































No comments: