Tuesday, April 26, 2011

सचिवालय संघ ने किया नवनियुक्त मुख्य सचिव का अभिनन्दन

सचिवालय संघ द्वारा 25 अप्रैल, 2011 को नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र जी का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री वृन्दा स्वरूप, प्रमुख सचिव वित्त एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अवनीश अवस्थी, सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग का भी अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।




















































































































































































































































































































































































































































































































































Saturday, April 9, 2011

निजी सचिव कल्याण निधि का गठन

सचिवालय निजी सचिव संघ ने किया कल्याण निधि का शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश सचिवालय निजी सचिव संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा 31 मार्च, 2011 को सूबे के मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता के कर-कमलों से निजी सचिव कल्याण निधि नियमावली-2011 का शुभारम्भ कराया। कार्यक्रम तिलक हाल में आयोजित किया गया। अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा समस्त निजी सचिवों की ओर से मुख्य सचिव को स्मृति चिहन दिया गया। इस कार्यक्रम में सेवा निवृत्त होने वाले निजी सचिवों को भाव-भीनी विदाई भी दी गई। अपर निजी सचिव से निजी सचिव बने देवेन्द्र चौहान, कल्यान को संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित करते हुए संघ में शामिल किया। संघ द्वारा एक लाख की धनराशि सचिवालय के संयुक्त सचिव एवं कल्याण निधि के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को प्रदान की गई।

निजी सचिव संवर्ग के कार्मिकों के लिए गठित की गई कल्याण निधि के लिए निजी सचिव संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री सइदुल हसन सहित समस्त पदाधिकारियों को सचिवालय दर्पण के को-आर्डिनेटर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से कोटि-कोटि बधाई।







Wednesday, February 23, 2011

सचिवालय में काव्यपाठ 25 जनवरी, 2011 को सम्पन्न

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद में एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा 25 जनवरी, 2011 को संगोष्ठी एवं काव्यपाठ का आयोजन बापू भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्र ने की।
संगोष्ठी की शुरूआत अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने 'कुछ लोग भूलकर भी भूलाये नहीं जाते,पंक्तियों से की, विनोद चौधरी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विक्रम वर्मा, विजय निगम, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, श्रीमती कल्पना पाठक आदि ने अपने विचार रखे।
काव्यपाठ में सचिवालय के लोकप्रिय कवि शिवशंकर द्विवेदी,घनानन्द पाण्डेय, हरिप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, के0पी0 द्विवेदी, मानस मुकुल त्रिपाठी,वीरेन्द्र बहादुर सिंह कुसुमाकर, सुनील कुमार बाजपेई,अखिलेश त्रिवेदी, रतन कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप शर्मा आदि ने काव्यपाठ करके नेताजी को नमन किया।
नेताजी के अनुयायी राम विरज रावत ने संगोष्ठी एवं मानस मुकुल त्रिपाठी ने काव्यपाठ का संचालन किया।
ओंकार नाथ तिवारी, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, हरिशरण मिश्र, संतोष कुमार सिंह, रूदल यादव, विजय कुमार शुक्ला, श्रवण मिश्रा, नीलेश कुमार श्रीवास्तव, आरती दास, देवेन्द्र सक्सेना, अमरेश कुमार मिश्र आदि सहित भारी संख्या में सचिवालयकर्मियों नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के आयोजकगण अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं राम विरज रावत की ओर से यादवेन्द्र मिश्र ने कवियों एवं वक्ताओं को स्मृति चिहन के रूप में नेताजी की तस्वीर देकर सम्मानित किया।





















































वीडियो क्लिक करें, कार्यक्रम देखें।
Posted by : अखिलेश कुमार श्रीवास्तव













































































Posted by : अखिलेश कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजक



























































Thursday, January 13, 2011

सचिवालय दर्पण हेतु फार्म



सचिवालय दर्पण में उत्कृष्ठ अधिकारियों/कार्मिकों को अपना पूरा विवरण अपलोड कराने हेतु प्रपत्र दिया जा रहा है, इस प्रपत्र को प्रिन्ट कर लें। इसे भरकर e-mail : sachiwalayadarpan2010@gmail.com कर दें अथवा मेरे मोबाइल पर संपर्क करने का कष्ट करें। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव