Tuesday, January 11, 2011

सुभाष जयन्‍ती की पूर्व संध्‍या 22 जन.2010 पर काव्‍यपाठ





































सचिवालय में नेताजी सुभाष चन्‍द बोस की जयन्‍ती की पूर्व संध्‍या 22 जनवरी, 2010 को संगोष्ठी/काव्यपाठ का आयोजन किया गया।






























सचिवालय में सुभाष जयन्‍ती 23.01.2009









सचिवालय में 23 जनवरी, 2009 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।








Tuesday, December 28, 2010

04 जनवरी 2011 को चुनाव सम्पन्न, सौरभ बने अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश सचिवालय कम्प्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ का चुनाव 04 जनवरी, 2011 को सम्पन्न, सौरभ सिंह बने अध्यक्ष, शपथ समारोह 02 फरवरी को।
उत्तर प्रदेश सचिवालय कम्प्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ का चुनाव 04 जनवरी, 2011 को सम्पन्न हुआ। कुल 1159 मतदाताओं की सूची से 934 मतदाताओं ने वोटिंग की। कुल वोटिंग 80.58 प्रतिशत हुई। सौरभ सिंह ने 307 मत पाकर विजयी हुए। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह ने 295 मत पाये। इस प्रकार सौरभ सिंह ने मात्र 12 वोटों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर रूदल यादव ने 407 मत पाकर जीत दर्ज की। रूदल यादव दूसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी परमानन्द सिंह ने 314 वोट पाये। महामंत्री पद पर 340 मत पाकर विजय कुमार शुक्ला विजयी हुए। महामंत्री पद पर इनकी दूसरी पारी है। महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी लल्लन यादव ने 225 वोट पाये। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार तिवारी ने 343 मत पाये और संतोष साव ने 341 मत। संयुक्त मंत्री पद पर विनोद कुमार तिवारी मात्र 2 वोट से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पर विद्यासागर पाल ने 465 मत पाकर जीत हासिल की। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को मात्र 258 वोट पाकर ही संतोष करना पडा्। आडिटर पद पर प्रेमकुमार दुबे ने 436 मत पाकर विजयी हुए। आडिटर पद के दूसरे प्रत्याशी प्रतिन मिश्र को 339 वोट मिले।
विद्यासागर पाल ने नवगठित कार्यकारिणी में सर्वाधिक मत पाने का भी रिकार्ड 465 मत पाकर बनाया। 13 सदस्यों की कार्यकारिणी में डा0 चांदनी बाला ने सर्वाधिक 447 मत पाकर जीत हासिल की, अन्य सदस्य- विमला यादव-330, संदीप श्रीवास्तव-320, संदीप राय-313, राम बहादुर यादव-309, कमल कुमार-301, धनंजय मौर्या-299, राम बेलास-293, मेराज अहमद-283, इंस्पेक्टर सिंह भदौरिया-281, चित्रगुप्त-280, सुभाष सिंह-277, राजेश कुमार यादव-271 वोट पाकर निर्वाचित हुए।
सौजन्य से - अखिलेश कुमार श्रीवास्तव