नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद में एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा 25 जनवरी, 2011 को संगोष्ठी एवं काव्यपाठ का आयोजन बापू भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्र ने की। संगोष्ठी की शुरूआत अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने 'कुछ लोग भूलकर भी भूलाये नहीं जाते,पंक्तियों से की, विनोद चौधरी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विक्रम वर्मा, विजय निगम, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, श्रीमती कल्पना पाठक आदि ने अपने विचार रखे।
काव्यपाठ में सचिवालय के लोकप्रिय कवि शिवशंकर द्विवेदी,घनानन्द पाण्डेय, हरिप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, के0पी0 द्विवेदी, मानस मुकुल त्रिपाठी,वीरेन्द्र बहादुर सिंह कुसुमाकर, सुनील कुमार बाजपेई,अखिलेश त्रिवेदी, रतन कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण स्वरूप शर्मा आदि ने काव्यपाठ करके नेताजी को नमन किया।
नेताजी के अनुयायी राम विरज रावत ने संगोष्ठी एवं मानस मुकुल त्रिपाठी ने काव्यपाठ का संचालन किया।
ओंकार नाथ तिवारी, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, हरिशरण मिश्र, संतोष कुमार सिंह, रूदल यादव, विजय कुमार शुक्ला, श्रवण मिश्रा, नीलेश कुमार श्रीवास्तव, आरती दास, देवेन्द्र सक्सेना, अमरेश कुमार मिश्र आदि सहित भारी संख्या में सचिवालयकर्मियों नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के आयोजकगण अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं राम विरज रावत की ओर से यादवेन्द्र मिश्र ने कवियों एवं वक्ताओं को स्मृति चिहन के रूप में नेताजी की तस्वीर देकर सम्मानित किया।














